बांका, जून 26 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को फाइलेरिया दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन फीता काटकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अनिल कुमार सिंह ने किया। शिविर में डा अनिल कुमार सिंह, डा आशीष, डा राय बहादुर, डा प्रेरणा एवम् डा खेमानी गोपाल राम ने 54 फाइलेरिया से ग्रसित मरीजों की जांच किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया की चार मरीजों की दिव्यांगता 40 प्रतिशत से अधिक पाई गई। इन चार मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया की फाइलेरिया दिव्यांगता शिविर प्रत्येक महीने के दूसरे और चौथे गुरुवार को लगाया जाता है। यह भी पढ़ें- फाइलेरिया : 43 मरीजों को मिला एमएमडीपी किट जिसमें प्रखंड क्षेत्र के दो दो स्वास्थ्य उपकेंद्र क्षेत्र के फाइलेरिया...