भागलपुर, फरवरी 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मंगलवार को जिले में शुरू होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का आगाज हुआ तो लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा दी जा सके, इसके लिए मायागंज अस्पताल में भी दवा वितरण केंद्र खोला गया था। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में बच्चे, महिला व पुरुष को फाइलेरिया से बचाव की दवा (डीईसी व एल्बेंडाजोल की गोली) दी गई। मंगलवार को दोपहर बाद करीब दो बजे अस्पताल अधीक्षक डॉ. हिमांशु परमेश्वर दुबे ने दवा वितरण केंद्र की व्यवस्था का जायजा लिये और तैनात नर्सों को हिदायत दिए कि खाली पेट किसी भी व्यक्ति को दवा न खिलाएं और गर्भवती महिला, गंभीर रूप से बीमार व दो साल से कम उम्र के बच्चों को ये दवा नहीं देनी है। दवा अपने सामने खिलाएं और उन्हें आधे घंटे तक केंद्र पर रोके रखें। इस मौके पर प्रभारी हॉस्पिटल मैनेजर पवन कुमार पांडेय...