पटना, फरवरी 20 -- बिहार में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पिछले चार वर्षों में अच्छी उपलब्धि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी आंकड़े बताते हैं कि साल 2023 में राज्य की फाइलेरिया दर 1.56% थी, जो 2024 में 1.52%, 2025 में 1.48% और 2026 में 1.24% पर आ गई है। विभाग द्वारा शुक्रवार को जानकारी दी गई कि इसी अवधि के दौरान दवा वितरण में लगातार सुधार देखा गया है, जो 2023 के 76% से बढ़कर 2025 में 83% तक पहुंच गई है। अभियान से छूटे हुए क्षेत्रों के ग्राफ में भी बड़ी गिरावट आई है। सूक्ष्म प्लानिंग के तहत तीन दिनों की बूथ गतिविधि और उसके बाद 14 दिनों तक घर-घर जाकर दवा खिलाने का सघन अभियान चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.