मिर्जापुर, मार्च 15 -- पटेहरा। विकास खंड के बहुती न्याय पंचायत अंतर्गत किरहा, रामपुर ठाकुर दयाल गांव में फाइलेरिया की जांच के लिए लोगों का सैंपल लिया गया। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत गुरुवार की रात दस बजे पीएचसी पटेहरा की टीम किरहा गांव पहुंच कर 105 लोगों का ब्लड सैंपल लिया। पीएचसी प्रभारी डाक्टर महेंद्र चौधरी ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन का अभियान चल रहा है। इसके लिए बीमार व्यक्तियों या सामान्य लोगों की जांच के लिए रात में ब्लड सैंपल लिया जाता है। मरीज के भोजन करने के बाद सैंपल लिया जाता है। जांच टीम में लैब टेक्नीशियन मुन्ना सिंह,अशोक कुमार सिंह,विनय कुमार सिंह व कृपाशंकर पाल आदि रहे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.