सीवान, फरवरी 1 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ आगामी 10 से 27 फरवरी तक चलने वाले सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायती राज विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इस अभियान में मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि व जनप्रतिनिधि गांव-गांव जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। माईकिंग, ग्राम सभा व आम सभाओं के माध्यम से लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसको लेकर जिला पंचायती राज पदाधिकारी वालेंदु पांडेय ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठककर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एमडीए अभियान की सफलता में पंचायत स्तर की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है और मुखिया व जनप्रतिनिधि इसमें निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। बैठक के दौरान जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.