देवरिया, जून 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत भलुअनी ब्लॉक के बड़ी रार गांव में गुरुवार की देर रात नाइट ब्लड सर्वे के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिले से चयनित भलुअनी और भागलपुर ब्लॉक में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर नाइट ब्लड सर्वे का कार्य किया जा रहा है। जांच रात के समय की जाती है। फाइलेरिया के परजीवी (लार्वा) रात में ही खून के बहाव में सक्रिय होते हैं। इसका उद्देश्य किसी क्षेत्र में फाइलेरिया के प्रसार दर और माइक्रो फाइलेरिया की संक्रमण दर का पता लगाना है。 यह भी पढ़ें- फाइलेरिया पीड़ितों को बांटी गई एमएमडीपी किटस्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सर्वेक्षण पीएचसी भलुअनी की स्वास्थ्य विभाग टीम ने रैंडम साइट बड़ी रार में रात में करीब दस बजे से नाइट ब्लड सर्वे का कार्य शुरू किया। दसमें नाइट ब्लड सर्वे का ...