फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 14 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रविवार को मौसम का असर साफ दिखायी दिया। सर्दी जो बढ़ी है उससे बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं। खांसी, जुकाम के साथ खुजली के मरीज बढ़ रहे हैं। डॉक्टर ने बीमारों को देखा, दवा दी और बचाव के तरीके बताये। धीरपुर के अस्पताल मे सुबह 11.25 बजे तक डॉ. प्रदीप कुमार 16 मरीजों को देखकर दवा दे चुके थे। अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम और खुजली के थे। डॉक्टर ने बताया कि मेले में 70 से 75 के बीच मरीज इलाज को पहुंचते हैं। यहां पर मैनुअली जांच की जा रही थी। रामऔतार ने बीपी और शुगर की जांच करायी।बताया दिक्कत को देखते हुये उन्हें दवा भी दी गयी। रामदुलारे ने खुजली की दवा ली। खिमसेपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह 11:45 बजे डॉक्टर सौरभ कुमार छह मरीज देख चुके थे। फ...