लखीसराय, फरवरी 11 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद और प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मंगलवार से घर -घर जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का कार्य शुरू हुआ। आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर -घर जाकर दवा खिलाने का कार्य किया गया। इसमें दो साल से नीचे, बीमारों को दवा नहीं खिलाई गई। आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर में मार्किंग भी की गई तथा गिनती भी की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर को-आर्डिनेटर राजेश प्रमाणिक ने इस कार्यक्रम की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.