मुंगेर, फरवरी 27 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मिल्क जोरारी में गुरुवार को फाइलेरिया की दवा खिलाए जाने के बाद 14 छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। दवा खाने के कुछ देर बाद बच्चों को पेट दर्द, उल्टी की शिकायत हुई, वहीं कुछ बच्चे बेहोश भी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एम्बुलेंस के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परवेज अख्तर विद्यालय पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। सभी प्रभावित बच्चों को तत्काल असरगंज अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉ. निधि कुमारी ने सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों की देखरेख में इलाज के बाद सभी बच्चों की स्थिति सामान्य हो गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल यादव ने बताया कि फाइलेरिया की दवा खिलाने के बाद कुछ बच्चों को उल्टी और पेट दर्द ...