भागलपुर, फरवरी 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान मंगलवार को जिले में शुरू हो गया। समीक्षा भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने फाइलेरिया से बचाव की दवा खाकर जिले में इस अभियान का आगाज किया। 17 दिनों तक चलने वाले इस अभियान का उद्घाटन करते हुए डीएम ने कहा कि समुदाय से किसी भी बीमारी को खत्म करने के लिए सामूहिक स्तर पर लोगों के बीच दवा खिलाने का अभियान चलाया जाता है। हम सभी लोगों ने सामूहिक स्तर पर इस अभियान को चलाकर ही पूर्व में पोलियो, चेचक जैसी अन्य जानलेवा बीमारियों से पूरे देश से सफाया कर चुके हैं। इसी तर्ज पर अब हमें भी हरेक नागरिक के बीच सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम यानी एमडीए अभियान चलाकर देश को फाइलेरिया से मुक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि एमडीए अभियान के दौरान 14 दियों तक स्वास्थ्य क...