मुंगेर, फरवरी 11 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मंगलवार को 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का सदर अस्पताल में डीएम निखिल धनराज लोगों को दवाई देकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का जिले में विधिवत उद्घाटन किया गया है। 15 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जिले के लगभग 14 लाख से भी अधिक लोगों को दवा का सेवन कराने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 90 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया गया है। ----- आज 11 फरवरी को जिले में चलेगा विशेष अभियान: डीएम ने कहा कि आज बुधवार 11 फरवरी को जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें एक दिन में लगभग तीन लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि फाइलेरिया हाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.