फाइलेरिया उन्मूलन में बेहतर कार्य वाले कर्मी सम्मानित होंगे
पटना, अप्रैल 3 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार सरकार फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में फरवरी में संचालित सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान से फाइलेरिया रोधी दवा सेवन सुनिश्चित कराने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रत्येक जिले से उत्कृष्ट कार्य करने वालों का चयन किया जाएगा। इसके अंतर्गत एक-एक उत्कृष्ट प्रखंड या शहरी इकाई, प्रखंड स्तरीय सुपरवाइजर, ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर टीम के सदस्य, ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी सेविका, कम्युनिटी मोबिलाइजर, मुखिया, प्रधानाध्यापक सहित अन्य श्रेणियों में चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.