बेगुसराय, फरवरी 19 -- नावकोठी। प्रखंड क्षेत्र में चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत फाइलेरिया उन्मूलन में डीईसी की गोली कारगर है। ये बातें प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने कही। वे इस कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस दवा के साथ कृमि नाशक दवा तथा आइवरवैक्टीन की गोली दल कर्मी प्रत्येक घरों का भ्रमण कर दो वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के बच्चों तथा अन्य व्यक्ति को सर्वजन दवा सेवन के तहत खिलाई जा रही है। उन्होंने सभी व्यक्ति को स्वयं दवा सेवन करने तथा अन्य को दवा सेवन करने में सहयोग करने की अपील की। स्वास्थ्य कर्मियों को दिये गए लक्ष्य 96 हजार व्यक्ति को दवा सेवन कराना हासिल करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.