चाईबासा, जुलाई 7 -- चाईबासा। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम जिले में फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नाइट ब्लड सर्वे अभियान को बेहद तेजी से और सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आज के कार्यक्रमअभियान का उद्देश्य जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार किए गए विशेष माइक्रोप्लान के अनुसार जिले के सभी 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत आने वाले 45 चयनित गांवों में यह रात्रिकालीन रक्त सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के भीतर फाइलेरिया संक्रमण की वर्तमान और वास्तविक स्थिति का सटीक पता लगाना है, ताकि इसके आधार पर भविष्य में बीमारी की रोकथाम तथा प्रभावितों के उपचार के लिए एक प्रभावी एवं ठोस रणनीति तैयार की जा सके। यह भी पढ़ें...