मधुबनी, फरवरी 11 -- मधुबनी, एक संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 से 45 तक बुधवार को सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) के अंतर्गत बड़े पैमाने पर मेगा ड्राइव चलाया गया। इस विशेष अभियान का लक्ष्य एक ही दिन में 15 हजार लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाना निर्धारित किया गया। कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भउआरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 112 से किया। उद्घाटन के बाद सभी वार्डों में विशेष मेगा कैंप लगाए गए, जहां जीविका दीदियों, उनके परिवारजनों एवं आसपास के लोगों को दवा सेवन कराया गया। अभियान के दौरान सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार एवं जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. डी. एस. सिंह ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर दवा वितरण की प्रगति का जायजा लिया। जिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.