फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
शाहजहांपुर, मई 8 -- शाहजहांपुर। फाइलेरिया उन्मूलन एवं रोकथाम को लेकर गुरुवार को शहीद ठाकुर रोशन सिंह सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सभी ब्लॉकों के चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बीसीपीएम तथा शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी शामिल हुए। राज्य स्तर से आए विशेषज्ञों ने बीमारी के लक्षण, बचाव, उपचार और प्रभावित अंगों की देखभाल की जानकारी दी। प्रशिक्षण में बताया गया कि सामुदायिक सहयोग से ही फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.