गुमला, मार्च 7 -- गुमला। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिले के शत-प्रतिशत लोगों को दवा खिलाने के लक्ष्य को लेकर जिला प्रशासन विशेष मॉप-अप अभियान चला रहा है। हाल ही में चले एमडीए अभियान के दौरान जिले के 92.95 प्रतिशत लोगों को दवा दी गई थी। शेष बचे लोगों तक दवा पहुंचाने के लिए डीसी प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से अभियान को तेज कर रहे हैं।स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर उन लोगों को दवा खिला रहे हैं, जो पहले अभियान में छूट गए थे। खास तौर पर उन गांवों पर विशेष फोकस किया जा रहा है।जहां पहले फाइलेरिया के मरीज पाए गए थे। पीरामल फाउंडेशन की टीम भी जागरूकता फैलाने और लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करने में सक्रिय भूमिका निभा रही है। अधिकारी लगातार अभियान की मॉनिटरिंग कर इसकी प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं।...