पाकुड़, फरवरी 18 -- महेशपुर, एक संवाददाता। 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चल रहे एमडीए-आईडीए (फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम) के तहत सभी लोग प्रतिनियुक्त स्वास्थ्य कर्मी व अन्य कर्मियों से फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन अवश्य करें। यह दवा बिल्कुल सुरक्षित है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। फाइलेरिया दवा के सेवन को लेकर किसी भी प्रकार के अफवाह के चक्कर में न पड़ें। फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन आप सभी को फाइलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी से बचाव कर सकता है। उक्त बातें जिला परिषद सदस्य सामसुन मुर्मू ने हिंदुस्तान से बातचीत के क्रम में लोगों से अपील करते हुए कही। उन्होंने बताया कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते यह दायित्व बनता है कि स्वास्थ्य के लिए चलाए जा रहे ऐसे अभियान से लोगों को अवगत कराते हुए जागरूक करने का कार्य करे तथा दवा सेवन करने के लिए प्रेरित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.