सीवान, जनवरी 29 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के हसनपुरा आईसीडीएस केंद्र में बुधवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में जिला से पहुंचे पीओसीडी पूर्णिमा सिंह एवं भीवीडीएस जावेद मियांदाद ने आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले फाइलेरिया रोधी दवा वितरण अभियान पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अभियान की सफलता के लिए सभी पात्र लोगों को दवा खिलाना आवश्यक है। वहीं बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह ने ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों के सहयोग की अपेक्षा की। ताकि दवा वितरण कार्य को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके और फाइलेरिया मुक्त प्रखंड बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके। मौके पर एलएस नीलम कुमारी, पुष्पा कुमारी व आशा कुमारी के अलावे बीसी संजीव कुमार, कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.