बेगुसराय, फरवरी 10 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। नारेपुर मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। स्कूल के चेतना सत्र में पीरामल फाउंडेशन की प्रखंड कोऑर्डिनेटर अर्चना झा ने बच्चों को फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर शपथ दिलाई। बच्चों को यह संकल्प दिलाया गया कि वे स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करेंगे और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी दवा खाने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों की जानकारियां दी गई। बताया गया कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी है। इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली दवा का सेवन अत्यंत ही जरुरी है। कार्यक्रम के महत्व पर आयोजित परिचर्चा में शिक्षक...