प्रयागराज, फरवरी 7 -- जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 18 दिवसीय सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान 10 फरवरी से शुरू किया जाएगा। इसके तहत कोटवा और रामनगर के 6.44 लाख लोगों को दवा खिलाई जाएगी। नाइट ब्लड सर्वे में जनपद के 21 ब्लॉकों में से केवल बहादुरपुर और उरुआ में ही सूक्ष्म कृमियों की दर अधिक पाई गई है। अभियान के तहत 516 स्वास्थ्य टीमें और 87 सुपरवाइजर घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने दवाएं खिलाएंगी। यह जानकारी शनिवार को सीएमओ कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायती राज, शिक्षा, बाल विकास, सूचना व अन्य विभागों का सहयोग रहेगा। स्कूलों और मदरसों में भी बच्चों को दवाएं खिलाई जाएंगी। दवा खाली पेट नहीं लेनी है। साथ ही दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.