फाइलेरिया उन्मूलन के लिए नाईट ब्लड सर्वे 28 सितंबर से अभियान
कटिहार, सितम्बर 25 -- कटिहार, एक संवाददाता। फाइलेरिया के खिलाफ चल रही जंग अब निर्णायक दौर में पहुंचने लगी है। संक्रमण की जमीनी स्थिति का पता लगाने के लिए जिले में 28 सितंबर से नाइट ब्लड सर्वे शुरू करने की तैयारी है। खास बात यह होगी कि लोगों के रक्त के नमूने दिन में नहीं, बल्कि रात 10 बजे से 12 बजे के बीच लिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि रात के समय रक्त में फाइलेरिया के परजीवी की मौजूदगी का पता लगाने में जांच अधिक उपयोगी होती है। प्री-टीएएस के तहत जिले के तीन चयनित स्थलों पर 300-300 यानी कुल 900 रक्त नमूने लेने की योजना है। इन नमूनों की जांच रिपोर्ट से यह पता चलेगा कि संबंधित क्षेत्रों में फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति क्या है और उन्मूलन अभियान किस दिशा में आगे बढ़ रहा है。 यह भी पढ़ें- समुदाय में फाइलेरिया उन्मूलन को माइक्रो फाइलेर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.