गिरडीह, फरवरी 6 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के आंगनबाड़ी गड़गी, उप्रावि कहुवाई, उमवि सेरुआ परिसर में गुरुवार को फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर छात्र-छात्राओं ने जागरुकता अभियान चलाया। एमटीएस मो कमर ने छात्र छात्राओं व प्रधानाध्यापकों के बीच फाइलेरिया से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही 10 फरवरी से राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा चलाये जा रहे दवा सेवन अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया। अभियान में सभी को दवा की खुराक लेने की अपील की। मौके पर शिशिर उपाध्याय, राकेश कुमार, काली किंकर, दशरथ साव, जलील अंसारी, अनिल कुमार, सौरव कुमार, चन्द्रपाल आदि ने गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...