चाईबासा, मार्च 23 -- चाईबासा। जिले में वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं फाइलेरिया उन्मूलन को गति देने के लिए आगामी एमडीए फोकल राउंड का संचालन 10 अप्रैल से उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में किया जाएगा। यह राउंड विशेष रूप से उन क्षेत्रों में केंद्रित होगा जहां माइक्रो फाइलेरिया दर अधिक, दवा सेवन कवरेज कम तथा फाइलेरिया मरीजों की संख्या अधिक पाई गई है। सिविल सर्जन ने सभी प्रखंडों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उच्च जोखिम वाले गांवों की पहचान कर समय पर कार्य योजना तैयार करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...