बोकारो, फरवरी 19 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड कार्यालय में बुधवार को दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा तथा सत्र 2026-27 के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन को लेकर रणनीति तय की गई। अध्यक्षता बीडीओ महादेव कुमार महतो ने की। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की द्वितीय समन्वय बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड की कुल 3,07,918 आबादी को दवा सेवन कराने का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक 1,19,108 को दवा दी जा चुकी है, शेष तक अभियान पहुंचाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिससे बचाव का एकमात्र उपाय सर्वजन दवा सेवन है। अधिकारियों से सभी को जागरूक कर शत-प्रतिशत लक्ष्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.