मुंगेर, मार्च 17 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में संपन्न हुए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) और मॉप-अप राउंड के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित लक्ष्य का 96 प्रतिशत हासिल कर लिया है। पिछले साल की तुलना में इस बार विभाग ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले के 13.86 लाख से अधिक लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई है।मॉप-अप राउंड से मिली मजबूतीःसिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिले में 10 से 28 फरवरी तक एमडीए राउंड चलाया गया था। इस दौरान जो लोग किसी कारणवश दवा खाने से वंचित रह गए थे, उनके लिए 5 से 13 मार्च तक विशेष मॉप-अप राउंड चलाया गया। उन्होंने कहा कि विभागीय निर्देशों के अनुसार इस वर्ष पिछले साल की 93 प्रतिशत उपलब्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.