गढ़वा, फरवरी 16 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर के अंतर्गत भवनाथपुर, केतार और खरौंधी प्रखंड में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत प्रत्येक गांव और टोला में सहिया कार्यकर्ता घर-घर जाकर ग्रामीणों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिला रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार तीनों प्रखंडों को मिलाकर कुल 2 लाख 18 हजार 665 लोगों को दवा खिलाई जानी है, ताकि क्षेत्र को इस बीमारी से मुक्त किया जा सके। अभियान के तहत 15 फरवरी तक 59 हजार से अधिक लोगों को दवा खिलाई जा चुकी है। उसे स्वास्थ्य विभाग संतोषजनक शुरुआत मान रहा है। विभाग का कहना है कि शेष दिनों में अभियान को और तेज करते हुए 25 फरवरी तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.