फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिले में 5474 लोगों का लिया ब्लड सैंपल
खगडि़या, अक्टूबर 7 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले को फाइलेरिया (हाथी पांव) जैसी गंभीर के साथ दिव्यांगता उत्पन्न करने वाली बीमारी से मुक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में फाइलेरिया के परजीवी (माइक्रो फाइलेरिया) की उपस्थिति का पता लगाने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों में 'नाइट ब्लड सर्वे' का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बुधवार को बताया कि जिले के अलग-अलग प्रखंडों से अबतक कुल 5,474 लोगों के रक्त के नमूने (ब्लड सैंपल) एकत्र किए जा चुके हैं। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य समुदाय में फाइलेरिया के संक्रमण की वास्तविक दर को आंकना और समय रहते इसके प्रसार को रोकना है。 यह भी पढ़ें- खगड़िया : फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिले में 54...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.