सहरसा, फरवरी 11 -- सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का संयुक्त रूप से बीडीओ वीरेन्द्र कुमार, विविडीएस मो. नौशाद, पीरामल के अरविन्द कुमार सहित अन्य ने उद्घाटन कर शुभारंभ किया। इस दौरान अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों ने बारी-बारी से फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया। साथ ही आम लोगों को फाइलेरिया की रोकथाम को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। बीडीओ वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि फाइलेरिया जैसी बीमारी की रोकथाम को लेकर टीम आपसी समन्वय के साथ जन जागरूकता के साथ प्रखंड क्षेत्र में डोर-टू-डोर जाकर लोगों को दवा खिलाई जाएगी। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं कि जाएगी। वहीं पीरामल संस्था के अरविन्द कुमार एवं विविडीएस मो. नौशाद ने बताया कि यह अभियान 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.