बस्ती, मार्च 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग कर चुकी 11 ब्लॉक की 1741 टीम को छह माह बाद भी प्रोत्साहन रा​शि का भुगतान नहीं किया गया है। टीम में शामिल रहीं आशा कार्यकर्ता और उनके सहयोगी को यह कहकर भुगतान करने से टालमटोल किया जा रहा है कि एनएचएम में बजट नहीं है। कार्यकर्ता व सहयोगी का 4.35 लाख रुपये का मजदूरी का भुगतान फंसा हुआ है। मजदूरी न मिलने से टीम के लोग निराश हैं। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि बजट अभी उपलब्ध नहीं है। एनएचएम के जरिये ही एमडीए का भुगतान होना है। बजट आते ही भुगतान कराया जाएगा। जनपद में 10 अगस्त को एमडीए अ​भियान शुरू हुआ था। टीम में शामिल आशा कार्यकर्ता और उनके सहयोगी ने 10 दिन तक लक्षण वाले रोगियों को खोजा और ​घर-घर जाकर दवाएं ​खिलवाने में सहयोग किया था। जब प्रोत्साहन रा​शि मिलने की ...