फाइलेरिया अब भी बड़ी चुनौती, चिकनगुनिया पर लगा नियंत्रण
फतेहपुर, जुलाई 4 -- फतेहपुर, संवाददाता। दोआबा में फाइलेरिया अब भी स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है, जबकि चिकनगुनिया पर प्रभावी नियंत्रण दिखाई दे रहा है। विभागीय प्रयासों और जनजागरूकता के चलते चिकनगुनिया के मामलों में लगातार कमी आई है। वहीं फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक जिले में फाइलेरिया के 4772 मरीज दर्ज किए गए हैं। इससे पहले वर्ष 2025 में 4737, वर्ष 2024 में 4818 और वर्ष 2023 में 4673 मरीज मिले थे। इससे स्पष्ट है कि फाइलेरिया के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और इसके उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग को निरंतर अभियान चलाने पड़ रहे हैं। दूसरी ओर चिकनगुनिया के मामलों में लगातार कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2023 में सात मरीज मिले थे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.