फाइलेरिया : 43 मरीजों को मिला एमएमडीपी किट
सीतामढ़ी, जून 25 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। सीएचसी रून्नीसैदपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजनी सिन्हा की अध्यक्षता में फाइलेरिया जागरूकता कार्यक्रम हुआ।कार्यक्रम में बीसीएम कमरे आलम, वीबीडीएस नवीन कुमार, पीरामल स्वास्थ्य से विशाल कुमार, विजय कुमार एवं राहुल कुमार ने फाइलेरिया रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही प्रभावित मरीजों को उचित देखभाल एवं उपचार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराया। कार्यक्रम में 43 फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी (मॉर्बिडिटी मैनेजमेंट एंड डिसएबिलिटी प्रिवेंशन) किट का वितरण किया गया।किट में रोग प्रबंधन के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। जिससे मरीजों को दैनिक देखभाल में सुविधा होगी। कार्यक्रम में आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- फाइलेरिया : 43 मरीजों को मिला ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.