बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- फाइलेरियारोधी दवा खाने से 10 छात्रों की बिगड़ी तबीयत फोटो: इस्लामपुर केके 07: इस्लामपुर में शुक्रवार को इलाज के बाद अस्पताल में बैठे बच्चे। इस्लामपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के मिल्कीपर स्कूल में शुक्रवार को लोगों को फाइलेरियारोधी दवाएं खिलायी गयीं। इसके बाद 10 बच्चों की तबीयत खराब हो गयी। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस से बच्चों को अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुई। इसके बाद बच्चों को घर वापस भेज दिया गया। प्रधानाध्यापक नरेश दास ने बताया कि दवा खाने के बाद इन बच्चों को उल्टी और पेट में दर्द होने लगा। मिल्की महुअरी गांव के पहले वर्ग की दीपा कुमारी, संध्या कुमारी, तीसरा वर्ग के सुभम कुमार, पायल कुमारी, चतुर्थ वर्ग की रिया कुमारी, पंचम वर्ग की अंचल कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.