मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर। फाइलेरिया महाअभियान के तहत बुधवार को जिले में 68 प्रतिशत लोगों को दवा खिलाई गई। मुजफ्फरपुर में 12 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य था, जिसमें से 8 लाख 17 हजार लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। महाअभियान के तहत सकरा और मोतीपुर में लाइव टेलीकास्ट किया गया। सकरा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ फजल अहमद ने दवा खाकर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में प्रबंधक धनंजय कुमार ठाकुर, पीरामल से मो नसीरूल होदा भी मौजूद रहे। लाइव टेलीकास्ट के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने पूरे अभियान का जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.