वाराणसी, जून 10 -- चौबेपुर (वाराणसी)। डुबकिया पावर हाउस के पास टेलीकॉम फाइबर केबल काटकर कंपनी को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रताप टेक्नोक्रेट्स की ओर से सिद्धेश्वर तिवारी ने चौबेपुर थाने में केस दर्ज कराया है। बताया कि 9 जून को कंपनी के कर्मचारी रामनारायण यादव ने जान-बूझकर टेलीकॉम फाइबर केबल काटा। आरोपी को पहले भी अनुशासनहीन गतिविधियों के लिए कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी। केबल कटने से दूरसंचार सेवाएं प्रभावित हुईं और कंपनी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...