फाइन आर्ट्स के छात्रों को मिलेगा इंटर्नशिप का अवसर
कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स एवं नमस्ते इंडिया अंतर्राष्ट्रीय कलाकार संघ महाराष्ट्र के संयुक्त प्रयास में सोमवार से तीन दिवसीय चित्रकला कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। साथ ही विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी की उपस्थित में एक समझौता भी हुआ। जिसके तहत विवि के छात्रों को नमस्ते इंडिया अंतर्राष्ट्रीय कलाकार संघ की ओर इंटर्नशिप कराई जाएगी। इससे पहले मुख्य कलाकार मिनी सुबोध, विशिष्ट कलाकार इंद्रा चंद्रशेखर, वैशाली मोरे, स्मिता भामरे आदि ने कला व कलाकारों की वर्तमान आशा व चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सुधीर एस सोलंकी, प्रो. शुभम शिवा, जेबी यादव, डॉ. राज कुमार सिंह, तनीषा वधावन, डॉ. बप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.