काशीपुर, जून 24 -- काशीपुर, संवाददाता। थाना आईटीआई क्षेत्र में फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों के साथ मारपीट और तमंचे के बल पर नकदी लूटने के दो मामले सामने आए हैं। दोनों घटनाएं 18 जून को हुईं। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने सितारगंज निवासी नवजोत उर्फ लक्की और विक्की समेत अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में मुरादाबाद के मंगूपुरा निवासी आरिफ ने बताया कि उसका भाई नासिर रामनगर से रेता लेकर डंपर से मुरादाबाद जा रहा था। शाम करीब पांच बजे बल्ली ढाबा के पास दो कारों में सवार होकर पहुंचे नवजोत उर्फ लक्की और विक्की ने डंपर रुकवाया और फाइनेंस की किस्त बकाया होने का हवाला देकर वाहन यार्ड में खड़ा करने का दबाव बनाया। यह भी पढ़ें- फाइनेंस रिकवरी के नाम दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी ल...