सहरसा, मार्च 8 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के टेंगराहा गांव के समीप बीते 10 जनवरी को एलएंडटी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हुई लूट की घटना में पुलिस को सफलता मिली है। इस मामले में बख्तियारपुर पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त पुतुल कुमार को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस इस कांड में शामिल एक अन्य आरोपी छोटू कुमार को भी गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि तीसरा बदमाश अभी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एलएंडटी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत खगड़िया जिला के महेशखूंट निवासी गुड्डू कुमार बीते 10 जनवरी को कलेक्शन कर सिमरी बख्तियारपुर स्थित शाखा लौटने दौरान टेंगराहा गांव से आगे बांसवाड़ी के समीप स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर उनके पैंट की जेब से 49,300 रुपये छीन लिए और फरार हो गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.