हाथरस, नवम्बर 14 -- हाथरस, संवाददाता। फाइनेंस की रकम न चुकाने के बाद दिल्ली कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किए व्यक्ति को दिल्ली पुलिस फाइनेंस कर्मी के साथ बुधवार को चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव चंद्रगढ़ी में गिरफ्तार करने पहुंची। ग्रामीणों ने धक्का मुक्की कर आरोपी को मुक्त कराकर भगा दिया। फाइनेंस कर्मी व दिल्ली पुलिस कर्मी के साथ धक्का-मुक्की करते मारपीट का आरोप है। गुरुवार को फाइनेंस कर्मी की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चंद्रगढ़ी निवासी इस्लाम पुत्र बाबू खान को साकेत कोर्ट दिल्ली ने भगोड़ा घोषित किया है। आरोप है कि इस्लाम ने कई साल पहले दो लाख रुपये का फाइनेंस कराया था, जिसे जमा नहीं कराया। वहीं जो चेक दिया वह बाउंस हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.