समस्तीपुर, दिसम्बर 22 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के भुसवर पंचायत के गाछी टोला शाहपुर के निकट विगत 19 दिसंबर को माइक्रो फाइनेंस कर्मी को बाइक सवार अपराधियों द्वारा गोली मारकर घायल करने एवं रुपए लूट मामले का एसडीपीओ ने खुलासा कर दिया है। थाना परिसर में सोमवार को रोसड़ा एसडीपीओ संजय सिन्हा ने प्रेसवार्ता में घटना संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें 21 दिसम्बर की संध्या करीब 7 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि जोगिया स्थित कोल्ड स्टोरेज के आगे चौर में स्थित एक छोटे से झोंपड़ी में कुछ हथियारबंद अपराधी बैठकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए थानाध्यक्ष सुनील झा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी। इसमें पुअनि अरशद इमाम अंसारी, विशाल प्रताप सिंह, सुरेन्द्र मिश्रा, सुरेश चौधरी, सअनि विमल सिंह, सशस्त्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.