रामपुर, जनवरी 1 -- फाइनेंस कर्मियों पर ट्रक छीनने का आरोप लगा है। पीड़ित ने दो नामजद समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई थी। शाहबाद के मंगोली निवासी रामबहादुर के अनुसार उसने एक फाइनेंस कंपनी से लोन लेकर ट्रक खरीदा था। उसे चलाकर ही वह किस्तें अदा कर रहा था। आरोप है कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी नितिन और हरिओम सैनी उसे लगातार परेशान कर रहे थे। वे उससे दो लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। आरोप है कि पहली अप्रैल को आरोपियों ने उससे ट्रक छीन लिया, जब वह शाहबाद में रामपुर चौराहे के पास से गुजर रहा था। ट्रक पर तिरपाल, बैट्री और पचास हजार रुपए नकद भी थे। उनके साथ दो-तीन अज्ञात लोग भी थे। इसके बाद आरोपियों ने मंगोली में उसके घर आकर मारपीट की और मुरादाबाद यार्ड ले गए जहां ट्रक खड़ा किया था। वहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.