सहारनपुर, मार्च 24 -- अबेहटा। घर से ऑफिस जा रहे फाइनेंस कर्मचारियों पर दिनदहाड़े दो बाइक सवार चार युवकों ने फायरिंग कर दी ।फाइनेंस कर्मचारी ने किसी तरह पास के कॉलेज में छुपकर अपनी जान बचाई। गांव चढ़ाव निवासी विष्णु पुत्र मदन सिंह ने बताया कि जब वह अपने गांव चढ़ाव से अपने ऑफिस गंगोह जा रहा था तो जैसे हीअंबेहटा अस्पताल के निकट पहुंचा पास के खेत से निकल कर दो बाइक पर सवार चार युवको ने उसके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी, इसके बाद उसने डर से पास के एक कॉलेज में छुपकर अपनी जान बचाई। अपने ऊपर फायरिंग की सूचना उसने अपने गांव में दी तो मौके पर पहुंचे अनेक लोगों को देखकर बाइक सवार मौके से भाग खड़े हुए।विष्णु ने पुलिस में तहरीर मे एक युवक को नामजद करते हुए तीन अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।पुलिस घटना को दोपहर तक छुपाने का प्रयास करती रही ...