गोंडा, मई 18 -- करनैलगंज, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम सोनवारा पठानपुरवा निवासी खुर्शीद आलम ने फाइनेंस कंपनी और उसके फील्ड मैनेजर पर धोखाधड़ी व अभद्रता का आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। खुर्शीद आलम का आरोप है कि उन्होंने डीसीएम वाहन को श्रीराम फाइनेंस कंपनी से फाइनेंस कराया था और वह नियमित रूप से ऑनलाइन माध्यम से किस्त जमा करते रहे। उनका कहना है कि कंपनी के फील्ड मैनेजर संदीप यादव के मोबाइल नंबर पर हर माह भुगतान किया जाता था, लेकिन बार-बार मांगने के बावजूद उन्हें रसीद नहीं दी गई। पीड़ित के अनुसार जब वह कंपनी कार्यालय में रसीद मांगने पहुंचे तो उनके साथ अभद्रता की गई और कार्यालय से भगा दिया गया। आरोप है कि विपक्षीगण अब वाहन जबरन खींच ले जाने का दबाव बना रहे हैं, जबकि उन्होंने अधिकांश किस्तें जमा कर दी हैं। खुर्शीद आ...