बरेली, मई 26 -- आंवला। लोगों ने सीएम को भेजे पत्र में एक व्यक्ति पर फाइनेंस कंपनी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने का आरोप लगाया है। लोगों ने मुख्यमंत्री से विशेष जांच की मांग की है मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नगर के प्रगति नगर कॉलोनी के एक व्यक्ति ने कुछ वर्ष पूर्व अपने स्थानीय साथियों के साथ मिलकर मोहल्ला पक्का कटरा में एक फाइनेंस कंपनी खोली थी। कंपनी ने स्थानीय जनता को तरह-तरह के प्रलोभन देकर पूंजी निवेश करा ली। जब मोटी रकम जमा हो गई, तो आरोपित अचानक कंपनी बंद कर और जनता का पैसा हड़पकर बाहर भाग गए। आरोप है कि दो-तीन साल बाद वापस लौटने पर जब लोगों ने अपना पैसा मांगा, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसमें केवल आम जनता को ही नहीं बल्कि क्षेत्र के बड़े व्यापारियों को भी निशाना बनाया। उन्होनें जांच करा...