पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहे के समीप मंगलवार को एचडीबी फाइनेंस के कार्यालय के छत पर रखे जेनरेटर में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। तेज धूप और हवा के कारण आग की लपटें और काला धुआं आसमान में दूर तक देखा गया। आग लगने के समय फाइनेंस ऑफिस के भीतर कई कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे। छत पर आग की सूचना मिलते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि सभी कर्मचारियों और ग्राहकों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही सुनगढ़ी पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। लगभग आधे घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या जनरेटर का अत्यधिक गर्म होना होना बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.