नवादा, मार्च 18 -- वारिसलीगंज, निसं वारिसलीगंज थाना क्षेत्र से साइबर अपराधियों के उन्मूलन के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को वारिसलीगंज पुलिस द्वारा छापेमारी कर बेगराजपुर गांव से तीन साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी ने छापेमारी कर बेलढा गांव निवासी सुदामा राउत के 22 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार, काशीचक थाना क्षेत्र के बजरंग बिगहा वर्तमान में बेलढा गांव निवासी अखिलेश राउत के 20 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार तथा वारिसलीगंज नगर क्षेत्र के चैनपुरा टोला विजय नगर निवासी संजय रविदास का 21 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपित फेसबुक पर फाइनेंस कंपनी का विज्ञापन देकर ठगी का काम कर रहे थे। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बेगराजपुर गांव स्थित एक पइन के किना...