बदायूं, मई 4 -- रास्ते में बाइक रोककर खुद को फाइनेंस कंपनी से जुड़ा बताने वाले युवकों पर जबरन रुपये वसूलने का आरोप लगा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में फर्जी वसूली करने वाले गिरोहों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बिसौली तहसील क्षेत्र में फाइनेंस के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित सौरभ राठौर ने बताया कि 24 नवंबर 2025 को बालपुर पुल के पास तीन युवकों ने उसकी बाइक रोक ली। आरोप है कि युवकों ने खुद को फाइनेंस कंपनी से जुड़ा बताते हुए उस पर लोन बकाया होने का दबाव बनाया और डराते-धमकाते हुए 17,856 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।पीड़ित का कहना है कि उसके पास रुपये ट्रांसफर किए जाने का स्क्रीनशॉट भी मौजूद है। बाद में संबंधित फाइनेंस कंपनी ने इस तरह की किसी भी वसूली से इनकार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.