मऊ, अप्रैल 4 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। प्राइवेट फाइनेंस कंपनी चोला मंडलम का एजेंट बताकर लोन की रकम 3 लाख 34 हजार 928 रुपये जमा होने के बावजूद ऑटो बीच रास्ते से उठा ले जाने और गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस ने घटना के चार साल बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर फाइनेंस कंपनी, एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों पर आईपीसी की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।कोतवाली अंतर्गत अमिला क्षेत्र के जामडीह निवासिनी शहनाज परवीन पत्नी अखलाक अहमद ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा.केपी सिंह की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए बताया कि उसके पति के नाम से चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी से 3 लाख 34 हजार 928 रुपये का लोन पास कराकर टेंपो खरीदा था। तय समय सीमा के अंदर पूरा लोन जमा कर दिया गया था। 24 जून 2022 को घोसी-मधुबन मार...