फाइनेंस कंपनी कर्मी की चाईबासा में ह्रदय गति रुकने से मौत, महिला की तलाश में जुटी पुलिस
चाईबासा, अगस्त 13 -- चाईबासा। जमशेदपुर के बिरसानगर निवासी फाइनेंस कंपनी कर्मी 48 वर्षीय संजीव कुमार शर्मा की बुधवार को चाईबासा में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत हृदय गति रुकने से हुई। वह कंपनी के काम से चाईबासा आए थे और मघु बाजार स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे।जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह मघु बाजार में अचानक गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उस समय उनकी पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में मोबाइल फोन से संपर्क करने पर अस्पताल कर्मियों को उनकी पहचान और परिजनों की जानकारी मिली।गुरुवार को सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के अनुसार संजीव आईडीएफसी कंपनी में कार्यरत थे और काम के सिलसिले में चाईबासा आए थे। परिजनों ने होटल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.