मोतिहारी, दिसम्बर 11 -- मोतिहारी। साइबर पुलिस ने फाइनेंसियल फ्रॉड के मामले में मंगलवार को रक्सौल थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ चल रही है। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। हालांकि पूछताछ में क्या खुलासा हुआ है, इसकी जानकारी देने से पुलिस फिलहाल इनकार कर रही है। साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने बताया कि फाइनेंसियल फ्रॉड की सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि करोड़ो रुपए के फाइनेंसियल फ्रॉड की सूचना साइबर पुलिस को मिली थी। इसके आधार पर टीम बनाकर साइबर पुलिस ने छापेमारी की। लेकिन अबतक फाइनेंसियल फ्रॉड करने का मुख्य सरगना पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसके संबंध में पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.